Thursday, March 7, 2019

नोखागांव में रामनाथ जी के आश्रम पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा

नोखागांव में स्थित रामनाथ जी के आश्रम में पूज्य गुरुदेव महाराज रामनाथ जी के तेहरवां पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुकेश दाधीच ने बताया कि शुक्रवार को सत्संग कार्यक्रम व शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें अनेक साधुसंत आयेगें। भंडारे के आयोजन व्यवस्था में पूर्व सरपंच मेघसिंह राठोड़, दिनेश लूणावत, महावीर सुराणा, प्रकाशचंद सुराना, मनोज लूणावत, पन्नालाल दाधीच, रतनलाल पंचारिया, मनोहरसिंह तंवर एवं नोखागांव के ग्रामीण विभिन्न व्यवस्था में लगे हुए है।

Wednesday, March 6, 2019

नोखा नगरपालिक ने फिर फहराया कामयाबी का झंडा स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 10 में मिला स्थान

नोखा/ बीकानेर
जीवनदान(पत्रकार)
नोखा नगरपालिक ने फिर फहराया कामयाबी का झंडा
स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 10 में मिला स्थान,
नगरपालिक के कर्मठ व ईमानदार अध्यक्ष नारायण झँवर की रणनीतियों रही कारगर,
नोखा के मेहनती व कर्म के प्रति समर्पित कर्मयोगियों के चलते नोखा म्युनिसिपलटी को मिला गौरवशाली स्थान
इस नगर निकाय की सफाई व्यवस्था पूरे राजस्थान में रोल मॉडल रूप अपनाई जा रही है,
बीकानेर नगर निगम भी अब नोखा नगर पालिका की तर्ज पर सफाई व्यवस्था करने की रणनीति अपना रहा है।
नोखा के विकास पुरुष कन्हैयालाल झँवर व अध्यक्ष नारायण झँवर को इस उपलब्धि पर दी जा रही है बधाईयां /

Tuesday, March 5, 2019

नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने सेंगाल धोरा पर भवन निर्माण के नायक समाज को 20 से 30 लाख रुपये की धोषणा

नोखा से खबर
सेंगाल धोरा पर महाशिवरात्रि पर 6 जोड़े परिणय सूत्र बंधे यह आयोजन बीकानेर के श्री शिव गोरखनाथ सेवा समिति द्वारा किया गया ।इस विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने नायक समाज के इस विवाह सम्मेलन में सभा को सम्बोधित किया औऱ कहा कि यह समाज के लिए बहुत नेक कार्य है गरीब कन्याओ की शादी इस सम्मलेन द्वारा होती है।यह बहुत बड़ा पुन्य का काम है।बिहारी लाल ने  नायक के लिए नवीन भवन निर्माण की धोषणा की आने वाले 2 या 4 साल में होगा भवन का निर्माण जिसमे 20 से 30 लाख की लागत की धोषणा।इसी मोके पर बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल के प्रतिनिधि ने भी भवन की चार दिवारी का निर्माण व 21000 रुपये की नगद राशि की धोषणा की। इस मौके पर सामज के सभी व्यक्तियों ने जोरदार तालितो के साथ आये हुए मेहमानों का स्वागत किया । समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार नायक ने आये हुए अतिथियो को साफा पहना कर किया अभिनन्दन।और इस समिति को अनेको संस्थानों द्वारा आर्थिक सहयोग भी किया गया।अखिल भारतीय नायक महासभा के ओम प्रकाश लोरा,व वीर एकलव्य युवा विकास के कृष्णाराम चिरंगिया व राकेश कुमार नायक व विजय कुमार लावा,मदनलाल, सोहनलाल लावा,शंकर लाल नायक,विशाल नायक हरिराम नायक,भंवर लाल नायक सम्पत राम,खेमाराम लोहार,ओम लोहार आदि मौजूद थे।




Sunday, March 3, 2019

अभिनंदन की वीरता से प्रभावित होकर राजस्थान के अलवर जिले में एक परिवार ने नवजात का नाम रखा 'अभिनंदन'

 अलवर जिले में एक परिवार ने अपने नवजात शिशु का नाम भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के नाम पर रखा है। इस शिशु का जन्म शुक्रवार को उस समय हुआ जब विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान छोड़ने वाला था।बच्चे के दादा जनेश भूटानी ने संवाददाताओं को बताया, मेरी पुत्रवधु ने शुक्रवार शाम बेटे को जन्म दिया। हमने वायुसेना के पायलट के सम्मान में उसका नाम भी अभिनंदन रखा है। हमें पायलट अभिनंदन पर गर्व है इसलिए हमने परिवार में आए इस नए मेहमान का नाम अभिनंदन रखा है।उन्होंने कहा कि उनकी पुत्रवधु सहित पूरा परिवार कई दिनों से इस घटनाक्रम को टीवी पर देख रहा था। वहीं प्रसूता सपना देवी ने कहा, अभिनंदन नाम के जरिए मैं अपने बेटे को हमारे जाबांज पायलट की दिलेरी की याद दिलाती रहूंगा। मैं चाहूंगी कि मेरा बेटा भी बड़ा होकर उसी की तरह बहादुर सैनिक बने।

Wednesday, February 27, 2019

अभिनंदन की पत्नी के बारे में पढ़कर आप भी गर्व से भर जाएंगे


अभिनंदन की पत्नी भी एयर फोर्स में अफसर
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन की पत्नी का नाम तन्वी मारवाह है. तन्वी भी एयर फोर्स में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर रह चुकी हैं. एयर फोर्स में ये पद अफसर रैंक का होता है. पति -पत्नी दोनों एयर फोर्स में रहकर देश की सेवा कर रहे थे. तन्वी मारवाह भी एयर फोर्स की जांबाज अफसर मानी जाती थीं. रिटायरमेंट के बाद भी तन्वी मारवाह का नाम एयर फोर्स में सम्मान के साथ लिया जाता है. आज भी उनके साथ के अफसर तन्वी की बहादुरी के किस्से सुनाते हैं. न केवल तन्वी बल्कि उनके साथी अभिनंदन की भी खूब तारीफ करते हैं.
तन्वी और अभिनंदन की 20 जनवरी को शादी की सालगिरह थी. तन्वी और अभिनंदन का तविश नाम का एक बेटा भी है.  तविश ने भी हाल ही में 15 जनवरी को अपना जन्म दिन मनाया था. इसमें अभिनंदन और तन्वी ने बेटे को खूब शुभकामनाएं दी थीं. अभिनंदन की मूछों के कारण उन्हें उनके साथी वीरप्पन के नाम से पुकारते हैं. अभिनंदन एक अच्छे वक्ता भी माने जाते हैं. उनको मिग 21 उड़ाने का बड़ा शौक है. बताया जा रहा है कि अभिनंदन वर्धमान के पिता भी एयर मार्शल रह चुके हैं.

भाजपा विधायक फूट- फूट रोए , PM मोदी से लगाई गुहार, पायलट को छुड़ाओ नहीं तो पाक को मिटा देंगे

पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमला करने के दौरान भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन के पकड़े जाने पर विधायक विक्रम सिंह सैनी फूट फूट कर रो पड़े। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई कि पायलट को छुड़ाओ, साथ ही कहा, पायलट को खरोंच आई तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे। भाजपा विधायक के रोते बिलखते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।
जानसठ के गांव कवाल निवासी खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी हमेशा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते रहे हैं। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय एयरफोर्स की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को पाक में वायुसेना द्वारा हवाई हमले की कार्रवाई के दौरान भारत का पायलट विंग कमांडर अभिनंदन पकड़ा गया। पाकिस्तान की सेना ने पायलट से मारपीट करते हुए एक वीडियो भी जारी किया। इस वीडियो को देखकर विधायक विक्रम सिंह सैनी फूट-फूटकर रो पड़े। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि पायलट को छुड़ाओ, पायलट को खरोंच आई तो पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा देंगे। साथ ही विधायक ने देशवासियों से भी कहा कि वो पीएम मोदी पर विश्वास रखें। विधायक का फूट-फूट कर रोते बिलखते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जम्मू-कश्मीर में एमआई-17 क्रैश, कानपुर का लाल शहीद

जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायु सेना का विमान एमआई-17 क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में कानपुर निवासी कारपोरल दीपक पांडेय की जान चली गई। यह खबर मिलते ही कानपुर में मातम का माहौल छा गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले दीपक पांडेय के परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने दीपक पांडेय के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया कारपोरल दीपक पांडेय कानपुर के चकेरी के मंगला विहार में रहते थे। उनके पिता राम प्रकाश पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे श्रीनगर एयरबेस से फोन आया। फोन पर उन्हें बताया गया कि प्लेन क्रैश में उनके बेटे दीपक पांडेय की जान चली गई है।
इस खबर को सुनते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दीपक पांच साल पहले ही वायु सेना में शामिल हुए थे। उनकी तैनाती श्रीनगर एयरबेस में थी। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, कैबिनेट मंत्री ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।